बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद की जीवनरेखा मानी जाने वाली नदियां मनोरमा, कुआनो एवं रामरेखा में गंभीर प्रदूषण और विषाक्तता के विरुद्ध सफाई की मांग को लेकर भाजपा नेता की भूख हड़ताल जारी है। आरोप है कि छठवें दिन भी जिला प्रशासन ने अनशनकारी नेता का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया। भूख हड़ताल कर रहे भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' पिछले छह दिनों से डीएम कार्यालय परिसर में धरना एवं भूख-हड़ताल पर डटे हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना सामने नहीं आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...