बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। मनोरमा नदी सहित जिले के विभिन्न जलाशयों की सफाई को लेकर प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर भाजपा नेता चंद्रमणि पाण्डेय ने सहयोगियों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना शुरू किया। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि बार-बार पत्राचार व आश्वासन के बाद भी सफाई के लिए कोई कार्रवाई नहीं किया। कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे चंद्रमणि पाडेय ने बताया कि पांच फरवरी 2026 को नदी सफाई का मांगपत्र दिया। 18 फरवरी के अनुस्मारक दिया। नौ मार्च 2026 को आयोजित बैठक में डीसी मनरेगा एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रामनवमी तक मनोरमा नदी सफाई का आश्वासन दिया। रामनवमी के बीते एक पखवारे से अधिक हो गया, किन्तु सफाई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। सफाई के लिए कोई कार्ययोजना भी प्रस्तुत नहीं की। कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि प्...