मेरठ, दिसम्बर 15 -- परीक्षितगढ़। गंगा तथा अन्य नदियों के संरक्षण के लिए जनमानस को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा निरंतर किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ते हुए विकासखंड परीक्षितगढ़ के गंगा ग्राम सिकंदरपुर में एक महत्वपूर्ण ग्रीन चौपाल तथा ग्राम गंगा समति की बैठक तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मेरठ की अध्यक्षता में हुई। तुषार गुप्ता ने गांव में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और उनके द्वारा दैनिक जीवन में उपयोग किए जा रहे पानी का प्रतिदिन कैसे निकासी की जा रही है उसे भी जाना। ग्राम प्रधान पति, ग्राम सचिव तथा पंचायत विभाग के अन्य अधिकारियों संग गांव में गत वर्ष के पौधरोपण, स्वच्छता की स्थिति और आगामी पौधरोपण हेतु स्थान के चयन के लिए निरीक्षण भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.