बागपत, मार्च 17 -- बिनौली। जिला गंगा समिति बागपत व भारतीय नदी परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को तीसरे दिन हिंडन शोध यात्रा बरनावा हिंडन नदी पर पहुंची। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि नदिया हमारी संस्कृति है, इनको बचाना सभी का नैतिक कर्तव्य है। भारतीय नदी परिषद के अध्यक्ष रमन कांत ने बताया कि भारत की नदियों के पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए हिंडन शोध यात्रा शुरू की गई है। 15 मार्च को शिवालिक से शुरू हुई यह यात्रा मंगलवार को तीसरे दिन महाभारत कालीन बरनावा में स्थित हिंडन नदी के किनारे पहुंची है। हिंडन शोध यात्रा में पहुची डीएम बागपत अस्मिता लाल ने कहा कि नदिया हमारी संस्कृति है, इनकी साफ सफाई रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर नदियों के श्रमदान करे, अधिक से अधिक पौधरोपण कर इस जन जागरूकता अभियान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। एसपी बाग...