नदियों के जीर्णोद्धार और नालों की टैपिंग में तेजी लाएं: डीएम
शामली, अगस्त 21 -- कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में नदियों के संरक्षण एवं जीर्णाेद्धार, नालों की टैपिंग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, सीवेज प्रबंधन और वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। डीएम ने पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीपीआरओ को ग्राम पंचायतों में स्थापित आरआरसी सेंटरों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी सेंटर वास्तव में संचालित हैं या नहीं और इसकी अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ग्रामीण नालों के शोधन के लिए वेटलैंड विकसित होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.