पूर्णिया, अगस्त 15 -- बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, परमान एवं कनकई नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को तीनों नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। हालांकि जलस्तर घटने के साथ कई स्थानों पर नदी कटाव तेज हो गया है। प्रशासन की ओर से जलस्तर के साथ-साथ नदी कटाव की लगातार निगरानी की जा रही है। बायसी एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर में कमी जारी है। प्रशासन जलस्तर एवं नदी कटाव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग की ओर से नदी कटाव निरोधक कार्य भी कराया जा रहा है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, परमान एवं कनकई नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा नदी का डेंजर लेवल 66.000 मीटर है। गुरुव...