सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- सीतामढ़ी। नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है। नेपाल से जुड़ी नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बागमती नदी समेत अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है लेकिन स्थिति अभी नियंत्रण में है। बागमती नदी का जलस्तर ढेंग, सोनाखान, डूबाधार, चंदौली और कटौझा में खतरे के निशान से काफी नीचे है। ऐसे में फिलहाल जिले में बाढ़ का कोई खतरा नहीं बताया जा रहा है। जलस्तर में होने वाले बदलाव को देखते हुए विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नेपाल से अलर्ट के बाद गंडक बराज पर सतर्कता नेपाल में बारिश और वहां से आने वाले पानी पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। बागमती परियोजना के अभियंता व कर्मचारी...