मऊ, मई 14 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। बैठक में वृक्षारोपण अभियान-2026 तथा गंगा एवं अन्य नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नदियों के किनारों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पौधरोपण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिन विभागों को अधिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है, वे अतिरिक्त प्रयास एवं गंभीरता के साथ लक्ष्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने वर्ष 2026 के पौधरोपण अभियान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विभागों ने अभी तक कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध नहीं कराई है, वे तत्काल कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे...