जहानाबाद, अप्रैल 20 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश पर दरधा नदी एवं संगम घाट किनारे सोमवार को व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में संचालित किया गया, जिसमें आम लोगों को नदी संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्काउट के कैडेट्स ने गौलक्ष्णी मंदिर, दरधा नदी के तट पर विशेष स्वच्छता सह जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान दर्जनों स्काउट-गाइड कैडेट्स ने नदी किनारे साफ-सफाई करते हुए उपस्थित लोगों को नदी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक सुजीत कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.