संतकबीरनगर, जुलाई 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बहने वाली राप्ती के बाद सरयू नदी का भी जलस्तर कम होने लगा है। सरयू खतरे के निशान से 85 सेमी नीचे पहुंच गई है। वहीं राप्ती 4.610 मीटर नीचे पहुंच गई है। राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार चौथे दिन भी गिरावट दर्ज किए जाने से तटवर्ती क्षेत्रों में राहत का माहौल है। जलस्तर घटने के कारण हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं और संभावित बाढ़ का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News दरौली में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 69 सेंटीमीटर नीचेसरयू नदी के जलस्तर में गिरावट सरयू नदी का जलस्तर शनिवार की सुबह 78.650 मीटर पर स्थिर था। शाम को 5 सेमी घटकर 78.600 मीटर पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर घटकर 78.550 मीटर नीचे आ गया है। जलस्तर घटने के रफ्तार धीमी है पर लोगों को राहत ...