फतेहपुर, जुलाई 13 -- फतेहपुर, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के साथ बढ़ते गंगा यमुना के जलस्तर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त होने लगी है। इसके साथ ही प्रशासन भी पूरी तरह से एलर्ट हो गया है और अपनी नजर बनाए हुए है। कई गांवों का अधिकारियों ने जायजा लेते हुए जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिया है। जनपद में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के गांवों में अफसरों की चहल कदमी भी बढ़ गई है। ललौली का मजरा पल्टू पुर गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। जहां पर जलभराव की सूचना पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंच गई। जहां पर उन्होने मौके का जायजा लिया। साथ ही बाढ़ से बचाव के इंतजामों का निरीक्षण करते हुए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं बिंदक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.