नदियों का जलस्तर कम होने से राहत
फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर, संवाददाता। बीते दिनों की अपेक्षा गंगा व यमुना के जलस्तर में कमी आने के बाद कटरी के बाढ़ प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने कुछ राहत महसूस की है। दो दिन में जहां यमुना के पानी में 50 सेमी की कमी दर्ज की गई है वहीं गंगा की जलधारा भी करीब 15 सेमी नीचे की ओर खिसक चुकी है। हालांकि ग्रामीण अभी जलस्तर बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। बीते दिनों गंगा के उफान पर आने के कारण यह नदी खतरे के निशान से तीन सेंमी ऊपर पहुंचने के कारण बिंदकी फारम-सदनहा मार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया था। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में खासी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर घटा पर कम नहीं हुई आफत लेकिन दो दिन में गंगा का जलस्तर खिसक कर खतरे के निशान से 12 सेंमी नीचे हो पहुंच चुका है। गंगा नदी रविवार की शाम 100.74 सेंमी पर बह रही है। जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.