नदियों और तालाबों के संरक्षण के लिए बनेगा अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान
रांची, सितम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र के नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं सतत प्रबंधन के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (यूआरएमपी) तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में मल्टी स्टेक होल्डर वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने योजना को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए) और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की ओर से विश्व बैंक के सहयोग से रांची के लिए यूआरएमपी तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नदियों एवं जल निकायों के संरक्षण को शहरी नियोजन से जोड़ना और शहर में ग्रीन एवं ब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करना है। यह भी पढ़ें- रांची का मास्टर प्लान 2037 होगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.