नदिया के पार और तीसरी कसम फिल्म की निःशुल्क होगी प्रदर्शनी
पटना, मार्च 21 -- बिहार दिवस पर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने दो फिल्मों की निःशुल्क प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह आयोजन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को युवा पीढ़ी से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। दर्शकों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 22 मार्च को बिहार संग्रहालय में 1982 की फिल्म नदिया के पार का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म भोजपुरी संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सच्ची तस्वीर पेश करती है। इस फिल्म ने परंपरा, सामाजिक मूल्यों और ग्रामीण संस्कारों को बखूबी उकेरा है । 23 मार्च को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में कालजयी फिल्म तीसरी कसम की प्रदर्शनी होगी। फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी मारे गए गुलफाम पर आधारित यह फिल्म पूर्णिया में शूट की गई थी। इस फिल्म में पूर्णिया के बैल मेले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.