दरभंगा, अप्रैल 20 -- बेचन राम,तारडीह। प्रखंड के नदियामी गांव में श्री श्री 108 श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की शुरुआत रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। कन्याओं ने यज्ञ के संयोजक कृष्ण मोहन दास ब्रह्मचारी उर्फ बौआ भगवान के नेतृत्व में यज्ञ मंडप परिसर से कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा में शामिल 701 कन्याएं व पुरुष कड़ी धूप में लगभग आठ किमी की दूरी तय कर फेटकी कुटी कमला नदी के तट पर पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। कलशयात्रा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। वहां गोपाज जी मिश्र के मार्गदर्शन में कलश वेदी पर रखा गया। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हो गई।यज्ञ के संयोजक कृष्ण मोहन दास ब्रह्मचारी ने बताया कि 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.