पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। समाधान विकास समिति के तत्वावधान में नदियों के लिए कार्रवाई का अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नदियां बचाओ जीवन बचाओ विषय पर छात्राओं ने नदियों का महत्व दर्शाते हुए अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिसमें शिवानी और नैना ने बाजी मारी। कार्यक्रम संयोजिका गुंजन पांडेय ने बताया कि वर्ष 1997 से हर वर्ष यह दिवस मना रहे हैं। आज का दिवस नदी पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करने और नदियों के संरक्षण में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करता है। समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी ने बताया कि आज का दिन लोगों को नदियों को जीर्णोद्धार के लिये प्रेरित करता है। नदियों के संरक्षण प्रबंधन और प्रदूषण को कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.