गोंडा, मार्च 28 -- गोण्डा, संवाददाता। देहात कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम प्रियंका निरंजन ने पहुंचकर सुनवाई की। जनसुनवाई से कई लेखपाल नदारद रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि जो लेखपाल बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं उनको तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाए। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में आए लोगों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, रास्ता अवरोध, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि, पारिवारिक विवाद तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। डीएम ने निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.