सोनभद्र, जनवरी 12 -- ओबरा। आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत पनारी के टोला खैराही में चल रहा ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में नदहरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरंगी की टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। वही अरंगी टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरंगी टीम ने निर्धारित ओवरों में मात्र 34 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नदहरी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता बनी। मुख्य रमेश सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण प्रसाद यादव ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.