नदवा के छात्रों ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल
लखनऊ, अगस्त 6 -- ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम के तहत बलरामपुर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दारुल उलूम नदवतुल उलमा के छात्रों ने रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। सभी रक्तदाता छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अस्पताल के ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद हरिराम गुप्ता, डॉ. शुभी यादव और काउंसलर रुचि मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. गुप्ता ने फोरम के इस नेक पर सराहा। इस मौके पर नौशाद खान नदवी,नर्सिंग स्टाफ संगीता सिंह, प्रियंका कुमार, नावेद अशरफ एवं लैब अटेंडेंट स्नेहा मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.