एटा, मई 2 -- गांव नदराला में हरे पेड़ों के अवैध रुप से काटा जा रहा था। ग्राम प्रधान की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों की कटाई को रुकवाया और मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना जसरथपुर के गांव नदराला निवासी रविउल्ला खान पुत्र समीउल्लाह खान हरे नीम के पेड़ों का काट रहे थे। मौके पर कई पेड़ पहले ही कटे पड़े हुए थे कुछ पेड़ों को काटने की प्रक्रिया जारी थी। हरे पेड़ों के कटान की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान ने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी आदेश सक्सेना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं थाना जसरथपुर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर चल रहे पेड़ कटान को तत्काल प्रभाव से रुकवाया। वन विभाग की टीम ने कटे हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.