आगरा, जून 6 -- कासगंज जनपद के नदरई हजारा क्षेत्र में नदी किनारे नहाने को लेकर सुरक्षा प्रबंधों का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। यहां न तो लोगों को नहाने से रोकने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था है और न ही किसी प्रकार की सुरक्षात्मक रेलिंग या चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। परिणामस्वरूप लोग बिना किसी रोक-टोक के गहरे पानी में उतर जाते हैं। इससे हादसे हो जाते हैं। हजारा नहर की पक्की दीवार जहां से खत्म होती है। इससे आगे के कच्ची पटरी के स्थान पर नहाते समय तीन सगे भाई डूब गए। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। यह कोई पहला मामला नहीं है। यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ नहाने गया युवक खारजा नहर में डूबा विगत वर्ष ईद के दिन भी इसी जगह पांच किशोरों की डूबने से जान चली गई थी। बार-बार हो रहे इन हादसों के बावजूद नहर विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। स्...