नदगलगांव को मिलेगी सड़क, टकूरा-जमराड़ी मार्ग का होगा डामरीकरण
नैनीताल, जून 10 -- भीमताल, संवाददाता। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव स्थित नदगलगांव को सड़क सुविधा से जोड़ने और ओखलकांडा ब्लॉक के टकूरा वन चौकी से जमराड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपये की स्वीकृति मिली गई है।जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि नदगलगांव के ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को सामान ढोने और मरीजों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तैयार डीपीआर के आधार पर शासन से नदगलगांव मोटर मार्ग निर्माण के लिए 67.41 लाख रुपये स्वीकृति मिली है। कहा कि टकूरा वन चौकी से जमराड़ी तक जर्जर मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 67.64 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। मंत्री ने लोक निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.