छपरा, मार्च 22 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा क्षेत्र के शिवगंज-भकुरा रोड पर नथुआ के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना में सेना के जवान चंदन सिंह घायल हो गए। वे सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा निवासी इंद्रजीत सिंह के पुत्र हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सलिमापुर के उप मुखिया अजीत कुमार ने पुलिस के सहयोग से घायल जवान को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने चौकीदार के साथ घायल जवान को छपरा भेजा और उनके परिजनों को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों की सलाह पर चंदन सिंह को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए पटना ले जाया गया। किशो...