चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के मजरा गड़रियन पुरवा में जिस समय घर में आग लगी, उस दौरान मासूम दीक्षा का भाई व बहन भी मौजूद थे। यह दोनो आग की लपटें देखी तो घर के पीछे खंडहरनुमा बने रास्ते से निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाई। लेकिन दीक्षा अंदर ही सोती रह गई। गड़रियन पुरवा में गुरुवार को विद्युत शार्टसर्किट से लगी अचानक भीषण आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग की चपेट में आकर अंदर सो रही शिव कुमार की सात माह की दुधमुंही मासूम बच्ची दीक्षा की जलकर मौत हो गई। आग से शिव कुमार व उसके भाई राजकुमार के मकान जले है। यह भी पढ़ें- लखनऊ के बाद गाजियाबाद की झुग्गियों में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर में हुए धमाके. 8-10 बच्चे लापता बताते हैं कि शिवकुमार ट्रक लेकर बाहर चला गया था। जबकि उसकी पत्नी सुमन बेटी क...