आरा, मई 22 -- -गंगा दशहरा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के नथमलपुर स्थित तपोधाम गंगा तट पर शुक्रवार को गंगा दशहरा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। स्वामी पूर्णानंद जी महाराज के मठ परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। "हर-हर गंगे" और "जय श्री कृष्ण" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महोत्सव के तहत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत आचार्य स्वामी महेंद्र जी महाराज के श्रीमुख से हुई। यह भी पढ़ें- नथमलपुर तपोधाम में गूंजा 'हर-हर गंगे', श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरूधार्मिक अनुष्ठान कथा प्रारंभ होने से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक, गीता पाठ, शांति पाठ एवं गंगा लहरी पाठ जैसे धार्मिक अनुष...