गोरखपुर, मार्च 19 -- फोटो- खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग के सचिव ने किया प्रयोगशाला का निरीक्षणगोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सचिव रोशन जैकब ने गुरुवार को नाथमलपुर स्थित क्षेत्रीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने नथमलपुर में बनाए गए नए भवन में प्रयोगशाला को तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में संचालित पुरानी प्रयोगशाला के साथ नए भवन में भी नमूनों की जांच शुरू की गई है।उन्होंने कहा कि खाद्य एवं औषधि नमूनों की जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि रिपोर्ट ससमय प्राप्त हो और आवश्यक विधिक कार्यवाही त्वरित गति से हो सके। उन्होंने प्रयोगशाला के भवन, वहां उपलब्ध जांच उपकरणों, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की गहनता से जांच की।...