नतीजों के आधार पर रैंकिंग नहीं
नोएडा, जुलाई 24 -- नोएडा। एकेटीयू ने परीक्षा नतीजों के आधार पर किसी भी संबद्ध कॉलेज के लिए रैंकिंग जारी नहीं की। विश्वविद्यालय ने इसे अपनी वेबसाइट पर स्पष्ट करते हुए लोगों को जागरूक किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार कॉलेजों द्वारा छात्रों का प्रवेश लेने के लिए अपने कॉलेज की रैंकिंग अपने स्तर से बढ़ाते हुए शीर्ष के कॉलेजों में दर्शाने का भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इससे छात्रों और अभिभावकों के गुमराह होने की आशंका है। एकेटीयू के अनुसार वर्तमान सत्र में किसी भी कॉलेज को परीक्षाफल के आधार पर कोई रैंकिंग प्रदान नहीं की गई है। यदि किसी भी कॉलेज द्वारा छात्र या अभिभावक को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है तो कॉलेज के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.