रामगढ़, फरवरी 28 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि नगर परिषद रामगढ़ का चुनाव और मतगणना दोनों संपन्न हो चुका है। अध्यक्ष के रुप में कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी निर्वाचित हुई। वहीं 32 वार्ड पर अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता के साथ समाजसेवियों का निर्वाचन हुआ। शुक्रवार की देर रात तक संपूर्ण विजेता अभ्यर्थियों के बीच निर्वाची पदाधिकारियों की ओर से प्रमाण पत्र का वितरण हुआ। इसके बाद बधाई और विजय जुलूस का दौर शनिवार को देर शाम तक चलता रहा। इस बार 2026 के निकाय चुनाव में जनता की वोट से उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ। बल्कि चुने गए वार्ड पार्षदों की वोट से उपाध्यक्ष का चयन होना है। इसलिए संभावित दावेदारों की ओर से पार्षदों को अपने पाले में लाने की कवायद शुरु हो चुकी है। दावेदारों के चाणक्य अपने-अपने स्तर से नव निर्वाचित पार्षदों से सं...