काशीपुर, मई 29 -- काशीपुर, संवाददाता। नगर पंचायत गढ़ीनेगी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। चुनाव में भाजपा की तरफ से सचिन बाटला मैदान में उतरे है। जबकि चुनाव में कांग्रेस, बसपा और समाजवादी पार्टी से कोई भी अधिकृत प्रत्याशी नहीं है। अध्यक्ष पद के लिए 11 और सात वार्डों में सभासद पद के लिए कुल 53 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। शुक्रवार को मेयर दीपक बाली ने नगर पंचायत गढ़ीनेगी से भाजपा प्रत्याशी सचिन बाटला के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सचिन ने निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अभय प्रताप सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। निर्वाचन अधिकारी अभय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। यह भी पढ़ें- आज पूर्णिया निगम समेत 11 निकायों में 37 सदस्यों का चुनाव इनमें अभिषेक सुखीजा, रमे...