मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- गांव हरी नगर में भारतीय मुस्लिम नट समाज के बैनर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख मालती रानी का नट समाज ने जोरदार स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि नट समाज की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। सम्मान समारोह की अगुवाई हाफिज मोहम्मद शहजाद ने की, जिसमें नट समाज के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं को ब्लॉक प्रमुख के समक्ष रखा। ब्लॉक प्रमुख मालती रानी समाधान हेतु आवश्यक समाज को आश्वासन दिया गया।ब्लॉक प्रमुख मालती रानी ने कहा कि मेरा उद्देश्य हमेशा यह रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक ...