बिहारशरीफ, मार्च 6 -- फोटो : मटका होली-थरथरी प्रखंड के नटाईचक गांव में मटका फोड़ते युवा। थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के नटाईचक गांव में होली के अंतिम दिन युवाओं ने मटकाफोड़ होली खेली। इसे देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये। जैसे ही विजेता ने मटका फोड़ा, वातावरण होली है... के शोर से गूंज उठा। ग्रामीण मुरारी सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से गांव की एकता मजबूत होती है। मौके पर रौशन कुमार, आकाश कुमार, धीरज कुमार, उज्ज्वल कुमार, प्रिंस कुमार, नीतीश कुमार, इन्द्रजीत कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार, कारू आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...