कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर, संवाददाता। नटवरलाल सुशील धवन का शिकार हुए लोगों की शिकायतें अभी भी लगातार आ रही है। शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर नटवरलाल ने एक व्यापारी से एक कराेड़ से ऊपर की रकम हड़प ली। वहीं एक अन्य से भी 60 से 70 लाख की धोखाधड़ी की। हालांकि, नजीराबाद पुलिस शातिर सुशील धवन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि फरार चल रही उसकी पत्नी की गिरफ्तारी पुलिस की दो टीम लगी है। सर्वोदय नगर के मोती विहार सोसाइटी निवासी सुशील धवन का कौशलपुरी में शेयर ब्रोकिंग का ऑफिस था। शातिर सुशील निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर एक दर्जन से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुका है। इतना ही नहीं कूटरचित दस्तावेज में फर्जी साइन कर उसने ज्यादातर लोगों के शेयर हड़पने का काम किया। अब तक दर्ज नौ रिपोर्ट में से तीन मुकदमों में आरोपित सुशील के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.