कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर, संवाददाता। नटवरलाल सुशील धवन के शिकार लोगों की शिकायतें अभी भी लगातार आ रही हैं। शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर नटवरलाल ने एक व्यापारी से एक करोड़ से ऊपर की रकम हड़प ली। वहीं एक अन्य से भी 60 से 70 लाख की धोखाधड़ी की। हालांकि, नजीराबाद पुलिस शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि फरार चल रही उसकी पत्नी की गिरफ्तारी पुलिस की दो टीमें लगी हैं। सर्वोदय नगर के मोती विहार सोसाइटी निवासी सुशील का कौशलपुरी में शेयर ब्रोकिंग का ऑफिस था। शातिर निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर एक दर्जन से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुका है। इतना ही नहीं कूटरचित दस्तावेज में फर्जी साइन कर उसने ज्यादातर लोगों के शेयर हड़पने का काम किया। अब तक दर्ज नौ रिपोर्टों में से तीन में आरोपित सुशील के पिता व उसकी पत्नी अंजली व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.