नटराजन के खिलाफ कांग्रेस में ही हो गया खेला! भाजपा के कागज वाले दावे ने चौंकाया
नई दिल्ली, जून 10 -- मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव वाला 'खेला' होना तो था 18 जून को मगर 9 दिन पहले ही इसका चौंकाने वाला परिणाम सामने आ गया। कांग्रेस की दिग्गज नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो जाने की वजह से भाजपा की 'तीसरी चाल' कामयाब हो गई। पार्टी के लिए यहां सभी तीन सीटों पर जीत तय हो गई है। दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस के बीच जंग छिड़ गई है। हालांकि, भाजपा ने यह कहकर कांग्रेस में फूट को लेकर 'शक सुबहा' पैदा कर दी है कि उन्हें नटराजन के खिलाफ कागज विपक्षी खेमे से ही मिला था। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि यह सच है तो कांग्रेस में ऐसा कौन है जो नहीं चाहता था कि नटराजन उच्च सदन की सदस्य चुनी जाएं। राहुल गांधी की टीम की अहम सदस्य मानी जाने वाली मिनाक्षी नटराजन को इस बार कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया था। दिग्गज नेता और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.