नटखट उत्सव में निखरी बच्चों की प्रतिभा
नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। साहित्य कला परिषद् की ओर से नटखट उत्सव 2026 के तहत बच्चों के लिए चित्रकला, संगीत, नृत्य और नाटक की कार्यशालाएं आयोजित कीं गईं। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी कला दिखाने का मंच देना है। दिल्ली के विभिन्न केंद्रों और सरकारी विद्यालयों में आयोजित इन कार्यशालाओं में करीब 2000 बच्चों ने हिस्सा लिया। 32 निदेशकों और 32 सहायक निदेशकों के मार्गदर्शन में बच्चों को कला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। मंत्री कपिल मिश्रा ने बाल कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की और युवा कलाकारों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.