नझाई बाजार के खाली प्लाट में लगी आग
ललितपुर, मई 19 -- ललितपुर। जनपद में इन दोनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जगह-जगह आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। नवीन गल्ला मंडी के पीछे फ्रूट स्टोर में अग्निकांड को अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि नझाई बाजार के एक खाली प्लाट से लपटे उठने लगीं। यह देख कारोबारियों में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर अग्निशमन कर्मियों ने आग को बुझाया। मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे शहर स्थित नझाई बाजार में ललित टॉकीज के पीछे खाली पड़े प्लॉट में अचानक किसी कारण से आग भड़क उठी। प्लॉट से अचानक धुआं उठते देख आस पास के लोग भयभीत हो गए। आस पास इलाके में व्यापारियों की दुकानें और मकान होने के कारण लोगों के हाथ पांव फूल गए। गर्मी के कारण सूखे कचरे में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, जिस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.