अयोध्या, मई 3 -- अयोध्या, संवाददाता। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के पास पराग डेरी के पीछे नजूल की सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। नजूल की जमीन बेचने के आरोपी ताज मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी गईं है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त राजकीय भूमि पर कुल 22 व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर नव निर्माण कार्य कराया जा रहा था। प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.