जामताड़ा, मार्च 26 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर का एक बेहतरीन उदाहरण फतेहपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिजुरिया में देखने को मिल रहा है। यहां विकसित पोषण वाटिका न सिर्फ बच्चों के पोषण का आधार बनी है। बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक नजीर भी बन गया है। इस उत्कृष्ट पहल के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक कईम अंसारी को शिक्षक समागम समारोह में सम्मानित किया गया। जेसीईआरटी झारखंड, रांची की वार्षिक कार्य योजना के तहत विगत 25 मार्च को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पबिया में आयोजित शिक्षक समागम समारोह में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सुरेश महतो ने प्रधानाध्यापक को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि से खिजुरिया विद्यालय के साथ-साथ पूरे फतेहपुर प्रखंड का मान बढ़ा है। विद्यालय परिसर में संचालित ...