नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर रोडवेज की टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़े, 3 की मौत: VIDEO
हरिद्वार, जून 29 -- हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी। जबकि पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर अचानक दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस चालक ने पिक वाहन में पीछे से टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिक अप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त पिकअप में करीब 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो व्यक्ति फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.