बिजनौर, जुलाई 13 -- वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत साहू जैन महाविद्यालय एवं अन्य संस्थाओं में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। साहू जैन महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो बीएस तोमर ने एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधा रोपकर किया। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों, रोवर-रेंजर एवं विद्यार्थियों ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में 300 से अधिक पौधे लगाए।कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. अनिल कुमार राजपूत नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोज बाई एवं डॉ. मुकेश कुमार, तथा रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. सूर्यकांत भारती रहे। वहीं रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नज़ीबाबाद में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मीडिया प्र...