बिजनौर, मार्च 27 -- नजीबाबाद। तीन दिन पूर्व अहमदाबाद से नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलूशाह निवासी शहजाद के पुत्र समीर की मौत की सूचना परिजनों को मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को नजीबाबाद पहुंचने के बाद शव का दफीना किया गया। मोहल्ला मुगलूशाह निवासी शहजाद के 19 वर्षीय पुत्र समीर की अहमदाबाद में मौत हो गई। बताया कि समीर अहमदाबाद में लगभग चार साल से सैलून पर काम करता था। समीर के मामा व अन्य संबधी भी अहमदाबाद में रहते हैं। दो दिन पूर्व मामा व व अन्य परिवार के लोग नजीबाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे। समीर वहां पर अकेला था। दो दिन पूर्व समीर ने आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि उसने प्रेम प्रसंग में यह कदम उठाया। शुक्रवार को शव नजीबाबाद लाया गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.