नई दिल्ली, फरवरी 27 -- कई बार जीवन अच्छी गति से चलता है, लेकिन अचानक सब कुछ उलट-पुलट होने लगता है। काम बिगड़ने लगते हैं, घर में कलह बढ़ जाती है, कोई गंभीर बीमारी आ जाती है या करियर में एक के बाद एक रुकावटें आने लगती हैं। ये सब घटनाएं यूं ही नहीं होतीं। ज्योतिष और लोक मान्यताओं के अनुसार, इनके पीछे किसी की बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हो सकता है। जब कोई व्यक्ति सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है, तो आसपास के कुछ लोगों में ईर्ष्या जागती है और उनकी नजर आपके सुख पर पड़ सकती है। नजर दोष से बचने और इसे उतारने के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। शनिदेव न्याय के देवता हैं और इस दिन किए गए उपाय नकारात्मक प्रभाव को जल्दी दूर करते हैं। आइए जानते हैं शनिवार को नजर उतारने के कुछ सरल और प्रभावी उपाय।बुरी नजर के लक्षण और प्रभाव बुरी नजर लगने ...