सीवान, मई 4 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड और नपं में जनगणना 2027 के तहत कार्य शुरू हो गया है। जहां दूसरे दिन रविवार को इस कार्य में लगे पर्यवेक्षक, प्रगणक द्वारा क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। जहां उन्हें सर्वे में पहले नजरी नक्शा तैयार करने में भवन और मकान संख्या को अंकित कर रहे हैं। बता दें कि नपं के 19 वार्डों के लिए 69 प्रगणक व 11 पर्यवेक्षक को लगाया गया है। जबकि प्रखंड के 12 पंचायतों के लिए 228 प्रगणक और 41 सुपरवाइजरों द्वारा जनगणना का कार्य किया जा रहा है। जो कि नजरी नक्शा और जनगणना भवन के साथ साथ भवन में मकान की गणना का कार्य करते हुए परिवार के विषय में जानकारी लेकर एचएलओ एप पर कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 33 सवालों का सत्यापन करने डोर टू डोर पहुंच रहे प्रगणक मौके पर मनीर आलम, मंजूर हसनैन, कृष्णा शर्मा, राकेश कुमार मिश्रा, ...