जहानाबाद, मई 8 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीडीसी डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आसन्न जनगणना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में जनगणना कार्य को ले सरकार के दिशा निर्देशों के आलोक में बेहतर तरीके से संपन्न कराने की रणनीति पर विमर्श किया गया। उक्त बैठक में जिले के सभी चार्ज अधिकारी एवं अपर चार्ज अधिकारियों ने भाग लिया। डीडीसी ने संबंधित सभी अधिकारियों को सटीक व प्रमाणिक तरीके से काम को पूरा करने के लिए कई उपयोगी जानकारियां दी। उक्त बैठक में एचएलबी डिमार्केशन एवं नजरी नक्शा तैयार करने में हो रही कठिनाई से कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उसके निदान पर भी विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- मकान सूचीकरण ब्लॉकों में प्रगणक तैयार कर लिए नजरी नक्शा साथ ही प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के अब तक के कार्यों की समीक्षा कर आगे के लिए क...