वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। सदर तहसील में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गुरुवार को एक ऑडियो तेजी से वारयल हो रहा है, जिसमें नजारत विभाग का एक कर्मचारी खुलेआम पैसे के लेनदेन की बात कर रहा है। साथ ही लेखपाल और कानूनगो सहित बाबुओं को भी शामिल होने की बात कह रहा है। वायरल ऑडियो के आधार पर एसडीएम ने कर्मचारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। फोन पर बातचीत का करीब 2.38 मिनट के वायरल ऑडियो में संबंधित कर्मचारी ने काम कराने के एवज में पैसे की मांग की और क्यूआर कोड भेजकर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। ऑडियो में एक तरफ से बारकोड भेजने की जानकारी पूछी जा रही है। दूसरा व्यक्ति जो नजारत विभाग का चपरासी बताया गया है, वह बता रहा है कि मैंने केवल पैसा ट्रांसफर के लिए भेजा है। मेरा काम केवल ट्रांसफर करना होता है। नजरी नक्शा बनवाने के नाम पर 1200 रुपये...