नजरबंदी के बीच सपा नेताओं ने रखा मौन उपवास
कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर। दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को तोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाउस अरेस्ट के बीच मौन उपवास रखा। पुलिस ने सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। इसके चलते सपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में सपा कार्यकर्ताओं ने हाजी फजल महमूद के आवास के बाहर ही मौन उपवास शुरू कर दिया। शाम करीब चार बजे एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, छात्रों के मुद्दों पर खोला मोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.