नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- यमुना पुनर्जीवन के लिए दिल्ली सरकार द्वारा लगातार नालों की सफाई की जा रही है। इस क्रम में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने शनिवार को नजफगढ़ ड्रेन (जो यमुना में प्रदूषण का एक बड़ा स्रोत है) पर दो अत्याधुनिक ड्यूल-पर्पज वीड हार्वेस्टर कम ट्रैश स्किमर मशीनें सफाई के लिए तैनात की हैं। इन मशीनों का औपचारिक उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने किया।प्रवेश साहिब सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नजफगढ़ ड्रेन लंबे समय से तैरते कचरे, जलकुंभी जैसी आक्रामक वनस्पतियों और बिना उपचारित प्रदूषकों को यमुना में पहुंचाता रहा है। इन मशीनों के जरिए समस्या को उसके स्रोत पर ही नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे यमुना में जाने वाले प्रदूषण में कमी आएगी और शहर की ड्रेनेज व्यवस्था भी बेहतर होगी। लगभग 14 क्यूबिक मीटर की स्टोरेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.