नजफगढ़ में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन
नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, व.सं.। नजफगढ़ में नवीन प्लेस छोटे पार्क से लेकर सुरखपुर रोड तक नवनिर्मित नई सड़क लोगों के लिए शुरू हो गई। निगम की शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष व स्थानीय पार्षद अमित खरखड़ी ने रविवार को इस सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान अमित खरखड़ी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त जल्द ही नजफगढ़ वार्ड में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एसी सामुदायिक केंद्र और सार्वजनिक लाइब्रेरी की सौगात भी क्षेत्रवासियों को मिलने वाली है। इन परियोजनाओं से सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.