नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- -10 वर्षों बाद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में स्वच्छ नाले और सुरक्षित मोहल्लों के लिए हुए महत्वपूर्ण निर्णयनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार में लगभग 10 साल बाद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राजधानी की गतिशीलता, जल निकासी क्षमता और शहरी सुरक्षा को बदलने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंज़ूरी दी गई। इसमें नजफगढ़ नाले पर 57 किमी का नया मोबिलिटी कॉरिडोर बनाने का निर्णय हुआ। नाले के दोनों तटों पर कठोर दो-लेन सेवा मार्गों का निर्माण होगा। छावला ब्रिज, बसईदारापुर और झटिकरा के बीच यह मार्ग यूईआर-2, आउटर रिंग रोड और इनर रिंग रोड के समानांतर चलता है, लेकिन वर्षों से इसका उपयोग सीमित था। इस कॉरिडोर के विकसित होने पर प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का भार कम होगा, औद्योगिक जुड़ाव बढ़ेगा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.