नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा लगातार डॉमेस्टिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (डीएसटीपी) बनाए जा रहे हैं। इस कड़ी में सरकार ने नजफगढ़ इलाके में 12 डीएसटीपी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। इन 12 डीएसटीपी की कुल क्षमता 46.5 एमजीडी होगी। शुक्रवार को जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे नजफगढ़ नाले और यमुना को साफ रखने में बड़ी मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा लगातार नालों की सफाई एवं सीवेज का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि यमुना में सीधे सीवेज का पानी न जाए ताकि उसे स्वच्छ बनाने का काम जल्द पूरा हो सके। इसके लिए मित्राउ में 17 एमजीडी का डीएसटीपी बनाया जा रहा है। इसके...